भोपाल विधानसभा समिति कक्ष में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, विधायक तथा पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और विभाग की सचिव जी.वी. रश्मि विशेष रूप से उपस्थित थीं।