हरदोई: ईद के मद्देनजर एसपी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Hardoi, Hardoi | May 27, 2026 ईद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने शहर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।