झालरापाटन: बड़ा मंदिर बालाजी सेवा दल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जलझूलनी महोत्सव
झालरापाटन में बड़ा मंदिर सेवा दल की ओर इन दिनों तीन दिवसीय जलझूलनी एकादशी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, सेवा दल की ओर से बुधवार दोपहर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मंगलवार दिन रात सामूहिक रूप से शहर के सभी देवी विमान गोमती सागर तालाब के गणगौर घाट पहुंचे। यहां देव विमानों की पूजा-अर्चना और प्रतिमाओं को स्नान कराने के बाद उन्हें झूला झुलाया गया।