पीरटांड: शिखरजी मधुबन में सराक भवन में फागुन महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
शिखरजी मधुबन में सराक फागुन महोत्सव गुरुवार को 4 बजे तक खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री अखिल भारतीय सराक जैन संगठन एवं सराक जैन संसद नामक संस्था द्वारा सराक भवन में आयोजित तीन दिवसीय फागुन महोत्सव में झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों से आए सराक समाज के सैकड़ों लोग शामिल हैं।