केराकत: महुवारी मथुरापुर गांव के पास सड़क के किनारे झाड़ी में मिला नवजात का शव, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महुवारी मथुरापुर गांव में सुबह नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महुवारी मथुरापुर गांव मई संपर्क मार्ग पर चौराहे से कुछ ही दूरी पर शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों को नवजात का शव दिखाई पड़ा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी ।