बहराइच: कतर्नियाघाट जंगल से सटे गांवों मे मानव और वन्य जीव संघर्ष पर अंकुश के लिए आयोजित होंगे कार्यक्रम डीएफओ ने दी जानकारी
प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग बी. शिव शंकर ने बताया कि कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग कि सीमा से लगे हुये तमाम गाँवो मे खासी आबादी रहती है जिससे मानवीय दबाव अत्यधिक होने कारण मानव वन्य जीव नकारात्मक अंतरापृष्ठ कि घटनाये प्रकाश में आती रहती है। ऐसे मे वन क्षेत्रों से सटे आबादी मे सभी विभागो के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।