बहराइच: रमपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी ठोकर, बुजुर्ग की हुई मौत
हरदी थाना क्षेत्र के बालासरांय निवासी लक्ष्मीनरायण बरात में शामिल होने के लिए गए थे। जहां से पैदल ही घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान बहराइच-सीतापुर मार्ग पर रमपुरवा के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे रमेश ने बताया कि वे चार भाई व उनकी तीन बहने हैं। शव का पोस्टमार्टम करा गया। पुलिस जांच में जुट गई है।