बहराइच: बाबागंज चौराहे के पास कार चालक ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई मौत
कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत कौरेमऊ निवासी रिक्खीराम (80) किसी काम से बाबागंज चौराहा गए थे। जहां से वापस लौटते समय बहराइच-गोडा मार्ग पर बाबागंज चौराहे के पास उन्हें तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से चोटिल रिक्खीराम को कार चालक ने इलाज कराने की बात कहकर अपनी कार में बिठाया। लेकिन रास्तें में बेरिया के पास उन्हें छोड़ दिया। मौत हो गई।