अररिया: दियागंज गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 15, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के दियागंज गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से शुक्रवार को शाम 6 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल दोनों पति-पत्नी का इलाज किया जा रहा है।