जौनपुर: जौनपुर में टीजीटी परीक्षा शुरू, 20 केंद्रों पर 6,831 परीक्षार्थी शामिल
जौनपुर जनपद में टीजीटी परीक्षा 3 और 4 जून से शुरू हो गई है। जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6,831 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।