रामगढ़ चौक: तेतरहाट पुलिस ने तीन व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार, विभिन्न मामलों में हुई गिरफ्तारी, भेजा गया जेल
तेतरहाट पुलिस ने सोमवार 2 बजे अलग-अलग स्थानो से भिन्न मामलों में गिरफ्तार तीन लोगों को जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि तेतरहाट के रंजीत साह NBW वारंटी है।वहीं गुणसागर के घोघन यादव शराब के नशे में था।जबकि सतसंडा के अजीत सिंह पर पूर्व के मामले में न्यायालय ने वारंट निर्गत किया था।जिसको लेकर तीनों व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई। और जेल भेजा गया।