रविवार शाम 4 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी2.0 के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर प्रदेश के 2लाख लाभार्थियों के खातों में सीधे 2,000 करोड़ रुपये की अनुदान राशि हस्तांतरित की। प्रत्येक लाभार्थी को लाख रु0 की प्रथम किस्त प्रदान की गई। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण चित्रकूट में DM पुलकित गर्ग, CDO-DPपाल व अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने देखा।