अनूपपुर: भीषण गर्मी से बिजली व्यवस्था पर दबाव, रोजाना 4.50 लाख यूनिट अधिक खपत
अनूपपुर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत में अचानक बड़ा इजाफा हुआ है। कूलर, पंखे, एसी और अन्य विद्युत उपकरणों के लगातार उपयोग से सामान्य दिनों की तुलना में करीब 4.50 लाख यूनिट अधिक बिजली की खपत हो रही है। बढ़ते लोड के कारण कई क्षेत्रों में बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या सामने आ रही है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।