बरेली: बरेली गोलीकांड के आरोपी गौरीशंकर पर पुलिस ने किया ₹25 हजार का इनाम घोषित, पुलिस की गिरफ्त से बाहर है आरोपी
बरेली गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राना के भाई गौरीशंकर पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।8 जुलाई को उच्च न्यायालय में होगी मामले की सुनवाई राहत पाने के लिए गौरीशंकर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर एफआईआर निरस्त करने व अग्रिम जमानत देने की अपील की है।