जहानाबाद के मई हॉल्ट के पास एक इलेक्ट्रिक ऑटो सामने से आ रही लहरिया कट बाइक चालक से चकमा खाकर पलट गई जिसमें सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौजूद लोगों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे तक इलाज जारी है। घायल चालक कोर्ट एरिया के निवासी मंटू कुमार हैं जो इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।