शामली: भाजपा में शामली जनपद के 2 बड़े नेताओं सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष, मिली अहम जिम्मेदारी
Shamli, Shamli | Jun 25, 2026 भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई। इस सूची में शामली जनपद से राजनीति के दिग्गज पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुरेश राणा जहां भाजपा के कद्दावर और अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं, तो वहीं मोहित बेनीवाल की युवाओं के बीच मजबूत पकड़ समझी जाती है।