इटावा: संतोषपुर अड्डा में युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, पिता के साथ अस्पताल पहुँचे, डॉक्टर ने पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Apr 6, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के संतोपुर अड्डा के रहने वाले 25 वर्षीय राकेश पुत्र रामप्रकाश ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालात बिगड़ने पर पिता आनन-फानन में उपचार हेतु रात 8:20 मिनट पर जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने भर्ती कर उपचार सुरु किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी हैं।