महिला संबंधी अपराध के एक गंभीर मामले में थाना कमलानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस आयुक्त आगरा के निर्देशन में सिटी ज़ोन की कमलानगर थाना पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।पीड़िता की शिकायत के अनुसार वर्ष 2019 में आरोपी से मुलाकात के बाद मंदिर में शादी हुई थी।