छतरपुर: बटाने डैम में दर्दनाक हादसा, नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, दो साथियों की जान बची
गर्मी से राहत पाने और घूमने-फिरने के उद्देश्य से घर से निकले कुछ किशोरों के लिए शनिवार का दिन एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। छतरपुर प्रखंड के दिनादाग गांव के 6 से 7 लड़के बंधुडीह के समीप स्थित बटाने डैम में शनिवार को नहाने चले गए। सभी डैम के निचले हिस्से में पानी के तेज बहाव को रोकने के लिए बनाया गया गड्ढा(स्टिलिंग बेसिन) में बंधा रस्सी पकड़ कर गहरे गड्ढे में