बालोद: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निजी स्कूलों में कक्षा 12वीं तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा
Balod, Balod | Jun 24, 2026 छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की ओर से संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निजी विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा का अवसर मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2026 27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित की गई है।