बिहारीगंज: मुहर्रम पर निकली नौवीं की चौकी जुलूस, पारंपरिक करतबों ने बांधा समां
बिहारीगंज प्रखंड में मुहर्रम को लेकर नौवीं की चौकी जुलूस धूमधाम से निकाली गई। कुस्थन, बिहारीगंज, हथिऔंधा, सरौनी, सगरदीना और गमैल समेत विभिन्न क्षेत्रों से मुस्लिम समुदाय के लोग निशान लेकर जुलूस में शामिल हुए। अखाड़ा स्थलों पर युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतब दिखाए। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे ।