गढ़वा: “आपन सरस्वतिया” : 18वें दिन भी जारी, जेसीबी के साथ-साथ श्रमिकों को भी लगाया गया
Garhwa, Garhwa | Jun 11, 2026 जनसहभागिता एवं प्रशासनिक सहयोग से संचालित “आपन सरस्वतिया” अभियान के तहत गुरुवार को लगातार 18वें दिन भी सरस्वतिया नदी की सफाई, डी-सिल्टिंग एवं पुनर्जीवन का कार्य जारी रहा। आज का अभियान पिपरा कला क्षेत्र में चलाया गया, जहां नदी के प्रवाह को सुचारू बनाने एवं नदी तटों की सफाई के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया। समाजसेवी विकास माली की प्रमुख भूमिका रही। उनके सह