देहरादून: गर्मी की छुट्टियों के बीच शिक्षा विभाग उत्तराखंड बोर्ड के स्कूलों में वितरित कर रहा पाठ्य पुस्तक
गर्मी की छुट्टियों के बीच शिक्षा विभाग उत्तराखंड बोर्ड के सभी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें पहुंचाने की तैयारी में जुट गया है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव की वजह से पाठ्य पुस्तकें वितरित करने में विलंभ हुआ है लेकिन कक्षा पहली से आठवीं तक के लगभग 90 प्रतिशत बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की जा चुकी हैं।