देहरादून: पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने चन्द्रबनी आर्मी ग्राउण्ड के समीप से एक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर तैय्यब पुत्र इकबाल, निवासी देहरादून, उम्र- 22 वर्ष है को चोरी के मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 09-06-2024 को वादी राजेश चौहान, पुत्र बलबीर सिह चौहान ने ट्रांसपोर्टनगर, देहरादून से मोबाईल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।