देहरादून: भाजपा विधायक विनोद चमोली ने पोस्ट आफिस रोड, क्लेमनटाउन में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने देहरादून की धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत क्लेमनटाउन क्षेत्र की पोस्ट आफिस रोड़ में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।