देहरादून: ऊर्जा निगम ने स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने की तैयारी की पूरी, जुलाई से स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने की है योजना
ऊर्जा निगम ने स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने की प्रदेशभर में तैयारी पूरी कर ली है। योजना के तहत जुलाई माह से मीटर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। आरडीएसएस के तहत उत्तराखंड में 15.84 लाख घर-प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद विद्युत उपभोग और बिलिंग के तरीके में परिवर्तन आएगा।