बुलंदशहर: अवंतिका नहीं, अमन निकला हत्या का आरोपी, मेडिकल जांच में खुलासा, समलैंगिक संबंधों के चलते हुई साक्षर की हत्या
बुलंदशहर में साक्षर कौशिक हत्याकांड में नए खुलासे हुए हैं। जिस आरोपी को अब तक 'अवंतिका किन्नर' बताया जा रहा था, वह अमन नाम का एक युवक निकला है। मेडिकल जांच में उसके पुरुष होने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, समलैंगिक संबंधों के चलते साक्षर की हत्या की गई थी। जानकारी रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे दी गई।