जहाज़पुर: जहाजपुर में नमो उद्यान से हटाए गए 9 लाख के जिम उपकरण, उठे सवाल
नमो उद्यान से हटे 9 लाख के जिम उपकरण, उठे सवाल जहाजपुर। नगर पालिका के नमो उद्यान में लगाए गए करीब 9 लाख रुपये के ओपन जिम उपकरण हटाए जाने का मामला सामने आया है। स्टोर इंचार्ज ने इसे तकनीकी समस्या बताया, जबकि ठेकेदार ने भुगतान नहीं मिलने के कारण उपकरण हटाने की बात कही। मामले को लेकर शहर में चर्चा है और नगर पालिका से स्पष्टीकरण की मांग उठ रही है।