अनूपपुर: अनूपपुर बना प्रदेश का अग्रणी जिला, 10वीं में प्रथम और 12वीं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 में अनूपपुर जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 10वीं में प्रदेश में प्रथम और 12वीं में द्वितीय स्थान हासिल किया है। जिले का कुल परिणाम 10वीं में 93.85% और 12वीं में 93.04% रहा। कलेक्टर हर्षल पंचोली के नेतृत्व में ‘टीम अनूपपुर’ की रणनीति, विशेष शैक्षणिक अभियान, मॉडल टेस्ट और रेमेडियल कक्षाओं ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।