बांधवगढ़: उमरिया में 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय पुस्तक मेला, छात्रों के लिए सुनहरा अवसर
उमरिया में विद्यार्थियों और पुस्तक प्रेमियों के लिए एक अच्छी पहल की जा रही है। जिला मुख्यालय में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी आर.एस. मरावी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार यह मेला शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में लगेगा।