चरखी दादरी: बाढ़ड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह में निकाली गई आकर्षक झाकियां, हरियाणा रोड़वेज के साथ पहले स्थान पर रही वन विभाग की झांकी
बाढ़ड़ा अनाज मंडी में शुक्रवार को उपमंडलस्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकिया निकाली गई। जिसमें हरियाणा रोड़वेज के साथ संयुक्त रुप से वन विभाग की झांकी प्रथम स्थान पर रही। इससे पहले कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यअतिथि व एसडीएम सुरेश कुमार और डीएसपी देशराज के साथ परेड की सलामी ली ।