बख्तियारपुर: बख्तियारपुर पुलिस ने शादी समारोह में हथियार लहराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
बीते 13 अप्रैल को शादी समारोह के दौरान डांस कार्यक्रम में कट्टा लहराकर फायरिंग करने वाले आरोपी को बख्तियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डांस के दौरान स्टेज पर चढ़कर देसी कट्टा में गोली लोड कर आसमानी फायरिंग करने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने उसकी पहचान कर ली। इसके बाद रानीसराय स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कि