बरौनी: बरौनी थाना क्षेत्र के सिंग़दाहा गांव में हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
बरौनी थाना अंतर्गत सिंग़दाहा गांव में हत्या मामले में फरार चल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पुलिस अभिरक्षा में उसे व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेजा गया।उक्त गिरफ्तारी की जानकारी थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने दी उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दिन के ग्यारह बजे गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय भेजा गया।उसके ऊपर पत्नी की हत्या करने का आरोप है,वह फरार चल रहा था।