ग्वालियर गिर्द: गार्डन के बाहर बुजुर्ग से नोटों से भरा बैग छीना, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
शहर के बहोड़ापुर स्थित सागर ताल के पास राजवाड़ा पैलेस के बाहर एक बुजुर्ग से 2 बदमाशों ने नोटों से भरा बैग छीन लिया, बाइक सवार दो बदमाश वहां रैकी करते हुए काली बाइक से पहुंचे। बुजुर्ग शादी समारोह से बाहर निकलकर कुछ तलाश कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके कंधे से टंगा बैग छीन लिया और भाग निकले। बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और रात के अंधेरे में चिल्लाते रह गए।