लांजी: बिसोनी में आंगन मिलन कार्यक्रम, पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम बिसोनी में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2, 3 एवं 4 के संयुक्त तत्वावधान में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन-वंदन से हुआ। इसमें सरपंच वर्षा विजय वारे, लता कुचलाहे, सुपरवाइजर ललिता वासनिक सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन शुक्रवार लगभग प्रातः 9 बजे