सिकंदरा: सधुआपुर गांव में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, महिलाओं समेत 6 लोग हिरासत में, पुलिस ने की कार्रवाई
संदलपुर चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के मजरा साधुआपुर में सोमवार को बकरी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और विवाद करने के आरोप लगाते हुए पु