बेरो: बेड़ो से चोरी हुई दो बाइक और पार्ट्स बरामद
Bero, Ranchi | Feb 18, 2025 मंगलवार की संध्या 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बेड़ो थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान के नेतृत्व में बेड़ो देवी मंडप के समीप से माही बाइक वर्कशॉप में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी की दो बाइक व स्पेयर पार्ट्स बरामद किया है। साथ ही वर्कशॉप के संचालक मांडर बंझिला निवासी इश्तियाक अंसारी को गिरफ्तार किया है।