बेरो: नरकोपी थाना क्षेत्र में रांची नरकोपी रेलवे लाइन पर वृद्ध का शव मिला
Bero, Ranchi | Feb 16, 2025 नरकोपी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटपाली के पास रविवार की संध्या 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नरकोपी पुलिस ने रेलवे ट्रैक पोल नंबर 456/12 व 456/13 के बीच में एक अज्ञात वृद्ध पुरुष का शव बरामद किया है जिसकी पहचान बहुरा लोहरा पिता बिगरु लोहरा पता गांव हनहट, थाना कुडू, जिला लोहरदगा के रूप में उसके पुत्र सुनील लोहरा द्वारा किया गया है।