बाबई: तहसील क्षेत्र मे जांच नाके पर यदि कोई व्यक्ति नगदी व सामग्री का प्रमाण देता हैतो उसे परेशान न करे कलेक्टर ने दिए निर्देश
लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए तहसील क्षेत्र में जांच नाके पर यदि कोई व्यक्ति नगदी व सामग्री ले जाते वक्त उसका प्रमाण देता है। तो उसे परेशान ना करें यह निर्देश कलेक्टर ने शुक्रवार को सभी रिटर्निंग अधिकारियों को दिए कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि जांच नाको पर आने जाने वाले किसानो एवं डीलर्स को अनावश्यक रूप से परेशान ना करें।