मेरठ: मेरठ में 6 महीने की बच्ची को गोद में लेकर कोर्ट पहुंची मुस्कान, प्रेमी साहिल भी हुआ पेश; 46 मिनट तक कोर्ट में रहे
Meerut, Meerut | Apr 21, 2026 मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस सबसे पहले साहिल को लेकर पहुंची, जिसने सिर झुकाए कोर्ट में प्रवेश किया। कुछ देर बाद मुस्कान को लाया गया, जो पीले सूट और काले दुपट्टे में थी तथा चेहरे पर मास्क लगाए 6 महीने की बेटी को गोद में लिए हुए थी।