चंदौली जनपद में अवैध रूप से संचालित मीट व मुर्गा की दुकानों के खिलाफ शनिवार शाम प्रशासन ने सख्त रूप अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला मुख्यालय क्षेत्र में चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के पास नेशनल हाईवे किनारे संचालित दुकानों को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करवा दिया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से दुकान संचालकों में हड़कंच गया है।