साहिबगंज: बरहरवा थाना क्षेत्र की पुलिस ने पोक्सो एक्ट की पीड़िता नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच करवाने के लिए लेकर आई सदर अस्पताल
बरहरवा थाना क्षेत्र की पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता को अपने साथ मेडिकल जांच करवाने के लिए रविवार को सदर अस्पताल लेकर आई। जहां सदर अस्पताल में कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पीड़िता का मेडिकल जांच करवाने के बाद आगे की कार्यवाही करने के लिए अपने साथ लेकर चली गई। वही इसको लेकर महिला एसआई ने बताया कि मामला पोक्सो से जुड़ा है।