साहिबगंज: मुफस्सिल पुलिस ने कारगिल दियारा निवासी युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार, अस्पताल में जांच के बाद भेजा जेल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने थाना क्षेत्र के लालबथानी सरपंच टोला के पास से अवैध 72 बोतल अंग्रेजी शराब बी 7 के साथ कारगिल दियारा निवासी युवक को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। जहां सदर अस्पताल में आरोपी युवक का जांच करवाने के बाद उसे सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया। इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी ने दी।