राजातालाब: आकांक्षा चौरसिया बनीं समीक्षा अधिकारी, गृह आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
समीक्षा अधिकारी बनीं आकांक्षा चौरसिया, गृह आगमन पर हुआ भव्य स्वागत वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड के देईपुर गांव की रहने वाली आकांक्षा चौरसिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी का पद हासिल किया है। वही उनके प्रथम गृह आगमन रविवार दोपहर लगभग 12 बजे भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।