रामपुर: विद्युत वितरण खंड-एक को मिले तीन नए फिटर, बिजली व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज, उपभोक्ता हुए खुश
Rampur, Rampur | Jun 6, 2026 विद्युत वितरण खंड-एक में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए तीन नए फिटर की तैनाती की गई है। नए फिटरों के आने से लाइन फाल्ट ठीक करने, रखरखाव कार्य और उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी। विभाग को उम्मीद है कि इससे बिजली बाधित होने की स्थिति में मरम्मत कार्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा यह तस्वीर शनिवार की दोपहर 3:00 की है ।