खुरई: दलपतपुर में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, भागकर की थी शादी, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Khurai, Sagar | Feb 4, 2025 सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 4 बजे शहरी थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने शाम लगभग 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया,दरअसल मृतिका ने कुछ माह पहले भागकर शादी कर ली थी जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को तलाश कर परिजनों को सौंप दिया था। तभी से घर पर रह रही थी।