खुरई: जगदीशपुरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक सूने घर से सोने-चाँदी के ज़ेवरात हुए चोरी, मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Feb 2, 2025 शनिवार रविवार की रात लगभग 3 बजे जगदीशपुरा स्थित हाउसिंग बोर्ड की आदर्श कालोनी में चोरों ने सूने घर में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वे सभी पठारी के बड़ोह सिद्ध क्षेत्र के यज्ञ में शामिल होने गए थे सुबह देखा तो ताला टूटा मिला उनके सोने चांदी के जेवर और मोबाइल चोरी चला गया, सूचना मिलते ही शहरी थाना पुलिस जांच में जुटी।