खुरई: मजदूर पर साथियों ने की मारपीट, मजदूर लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत, मारपीट का वीडियो आया सामने
Khurai, Sagar | Feb 1, 2025 शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे एक महिला ने एसडीओपी से शिकायत की है कि मजदूरी करने वाले उसके साथियों ने उसके पति के साथ मारपीट की तभी से उसका पति लापता है। मारपीट का वीडियो भी आया सामने। घटना 28 जनवरी की बताई जा रही है। मजदूर की पत्नी की शिकायत पर देहात थाने में गुमशुदी का मामला दर्ज हो गया लेकिन तलाश करने में गंभीरता नहीं दिखाई, मजदूर को लापता हुए 5 दिन हो गए।