धौलपुर: महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर के साथ की मारपीट, भारत हॉस्पिटल का मामला
शहर के घंटाघर रोड स्थित भारत हॉस्पिटल में विगत 20 जनवरी को एक महिला की डिलेवरी हुई थी। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और जयपुर में उसकी मौत हो गई। जिससे परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने शुक्रवार दोपहर को अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार करीब 27 वर्षीय बबीता पत्नी धर्मेंद्र जाटव निवासी इंदोली बसई नवाब सैपऊ की 20 जनवरी को भारत हॉस्पिटल