बांका: समुखिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, शव की शिनाख्त नहीं
Banka, Banka | May 22, 2026 बांका अमरपुर मुख्य मार्ग स्थित समुखिया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। वही दुर्घटना होने के बाद एंबुलेंस के द्वारा जख्मी को अस्पताल लाया गया जहां शुक्रवार की सुबह 7:00 इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि समुखिया मोड़ के पास वह कई दिनों से देखा जा रहा था।